Varanasi News: शहर में मंगलवार की सुबह हॉट एयर बैलून उड़ाए गए। सेंट्रल हिंदू स्कूल कैंपस से 10 बैलून ने उड़ान भरी। बैलून गंगा पार कर प्राचीन घाटों और मंदिरों का एरियल व्यूज का दर्शन पर्यटकों को कराकर चंदौली तक गया। बैलून में देसी-विदेशी 30 पर्यटक सवार थे। मौसम भी साफ होने के कारण सुबह में विजिबिलिटी 500 मीटर तक रही। वैसे अब इस बैलून की सैर सिर्फ अधिकारी और एससीओ देशों के प्रतिनिधि करेंगे। आम लोग इसका लुत्फ नहीं उठा सकेंगे।
वाराणसी में उड़ रहा हॉट एयर बैलून
शाम में बैलून शो की आधिकारिक शुरुआत होगी। सुबह में ट्रायल किया गया था। इस शो के बाद वाराणसी में पहली बार बोट प्रतियोगिता होगी। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के प्रतिनिधि पहली बार वाराणसी आए हैं। एससीओ देशों के 100 से अधिक राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल है। इन सदस्यों को देखते हुए 20 जनवरी तक हॉट एयर बैलून शो और बोट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है।
