Ajay Devgan reached Varanasi: वाराणसी में अजय देवगन फिल्म शूट करने पहुंचे, चेत सिंह घाट पर फैन की लगी भीड़

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 06:12 PM IST

Ajay Devgan's film shooting in Varanasi: बॉलीवुड के ऑल टाइम फेवरेट एक्टर अजय देवगन आज वाराणसी पहुंचे। यहां एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रसार के लिए आए थे। इसके अलावा इनकी एक और फिल्म की भी शूटिंग होनी है। हाल में अजय की फिल्म दृश्यम-2 रिलीज हुई है, जो थिएटर में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एक्टर वाराणसी में गंगा घाट किनारे स्पॉट हुए, जिसके बाद उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक्टर अपने प्राइवेट जेट से पहुंचे वाराणसी एयरपोर्ट
  • फिल्म भोला के प्रमोशन एवं अगली फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे
  • हाल में रिलीज हुई थी फिल्म दृश्यम-2, कर रही जबरदस्त कमाई

Varanasi News: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी नई फिल्म भोला के प्रमोशन के लिए गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। दो दिन पहले ही फिल्म भोला का टीजर रिलीज हुआ है। यह अजय के खुद के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म है। गुरुवार को अजय वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बाबतपुर अपने जेट से पहुंचे। यहां से वह मुख्य शहर के लिए रवाना हुए। उनके साथ इनकी टीम भी थी। अजय ने नीली टी-शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। बताया जा रहा है कि अजय यहां शूटिंग के सिलसिले में आए हैं।

ACTOR AJAY DEVGAN.

फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंचे अजय देवगन। फाइल फोटो

उन्हें देखने के लिए चेत सिंह घाट पर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाला और भीड़ को अलग किया। अजय दोपहर में चेत सिंह घाट पहुंचे और नाव पर बैठकर राम नगर के लिए गंगा नदी के रास्ते रवाना हुए। राम नगर के खिड़किया घाट से किला में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग लोकेशन को देखा। अजय की अगली फिल्म भोला में उनके किरदार को सस्पेंस बरकरार है। इस फिल्म में वह कौन सा किरदार निभा रहे हैं यह जानने के लिए हर कोई उत्सुक है।

End of Feed