सुर सम्राट छन्नूलाल के निधन के बाद परिवार में कलह शुरू, भाई और बहन आमने-सामने

महान भारतीय शास्त्रीय गायक छन्नूलाल महाराज के निधन के बाद ही परिवार में कलह शुरू हो गया है। भाई-बहन के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया। महाराज छन्नूलाल की बेटी ने भाई पर पिता का विधि विधान से अंतिम संस्कार न करने का आरोप लगाया है।

महान भारतीय शास्त्रीय गायक छन्नूलाल महाराज की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि उनके परिवार में कलह शुरू हो गया है। बेटी नम्रता मिश्रा और बेटे रामकुमार के बीच में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। बेटी नम्रता ने अपने बड़े भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि बड़े भाई ने पिता छन्नूलाल महाराज का विधि विधान से अंतिम संस्कार नहीं किया।

music maestro Chhannulal

सुर सम्राट छन्नूलाल के निधन के बाद परिवार में कलह शुरू (Photo - X)

विधि विधान से नहीं किया अंतिम संस्कार

सुर सम्राट छन्नूलाल मिश्र का 2 अक्टूबर को मिर्जापुर स्थित अपनी बेटी के आवास पर निधन हो गया था। वह लंबी बीमारी से ग्रस्त थे। उनके निधन पर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री समेत तमाम लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की थी। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छन्नूलाल मिश्र को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर भी पहुंचे थे। इस बीच छन्नूलाल की बेटी नम्रता मिश्रा ने अपने बड़े भाई रामकुमार मिश्रा पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं।

End of Feed