Varanasi Boating: वाराणसी में 70 दिनों बाद घाटों पर लौटी रौनक, गंगा में बोटिंग शुरू

Boating in Varanasi: वाराणसी में गंगा और गंगा घाटों की खूबसूरती देखने के लिए सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने कोने से लोग पहुंचते हैं।

Boating in Varanasi: वाराणसी के गंगा घाटों पर फिर से रौनक लौट आई है। गंगा के जलस्तर में कमी आने के साथ ही नौका संचालन शुरू हो गया है। दरअसल, बाढ़ की वजह से पिछले 70 दिनों के बाद नावों का संचालन बंद था। लेकिन अब जिला प्रशासन ने शर्तों के साथ नौका संचालन की इजाजत दी है। प्रशासन के इस फैसले का नाविकों ने स्वागत किया है।

Varanasi Boating

वाराणसी गंगा में बोटिंग शुरू

नाविकों के प्रशासन के फैसले का किया स्वागत

वाराणसी आने वाले श्रद्धालु और सैलानी, गंगा की गोद में बैठकर घाटों का दीदार करना चाहते है। लेकिन पिछले ढाई महीनों से सैलानियों की ये तमन्ना अधूरी रह गई थी। वजह, गंगा में आई बाढ़। जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण घाट पानी में डूब गए थे। खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने छोटी और बड़ी नावों के संचालन पर रोक लगा दी थी। जिसके कारण पिछले 70 दिन से नावें ,घाटों पर खामोश खड़ी थी। नाविकों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया था। साथ ही वाराणसी आने वाले सैलानियों को भी मायूसी हाथ लगती थी।

End of Feed