Pawan Singh News: डांडिया कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के नाम पर धोखा, होटल में लोगों का हंगामा

नवरात्रि में डांडिया डांस और गरबा खेलने के लिए होटल डी पेरिस में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आयोजकों की ओर से दावा किया गया था कि कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार पवन सिंह तमाम फिल्मी हस्तियां आएंगी।

वाराणसी में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के नाम पर बड़ा फ्रॉड हुआ है। शहर के एक नामचीन होटल में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में पवन सिंह को शिरकत करना था लेकिन ना तो पवन सिंह आए और ना ही कार्यक्रम हुआ। पुलिस ने परमिशन का हवाला देकर कार्यक्रम रोक दिया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने टिकट रिफंड की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।

Pawan Singh

डांडिया कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के नाम पर धोखा!

तीन हजार लोगों ने खरीदे थे टिकट

नवरात्रि में डांडिया डांस और गरबा खेलने के लिए होटल डी पेरिस में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आयोजकों की ओर से दावा किया गया था कि कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार पवन सिंह तमाम फिल्मी हस्तियां आएंगी। कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन 800 रुपए और ऑफलाइन 500 रुपए की दर से टिकट बेचे गए। लगभग तीन हजार लोगों ने टिकट खरीदा था। लेकिन मंगलवार की शाम जब लोग होटल पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। लोगों को बताया गया कि डांडिया प्रोग्राम कैंसिल कर दिया गया है। इस सूचना के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझते हुए बताया कि प्रोग्राम के लिए किसी तरह की परमिशन नहीं ली गई थी।

End of Feed