Solar Panel at Varanasi FOB: फुट ओवरब्रिज पर लगेंगे 300 सोलर पैनल, 100 किलोवाट बिजली का होगा उत्पादन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 07:38 PM IST

Varanasi News: वाराणसी में अब सोलर पैनल से फुट ओवरब्रिज रोशन होंगे। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने अपनी तैयारी कर ली है। वाराणसी कैंट स्टेशन से शुरुआत की जा रही है। इससे रेलवे को हर महीने बिजली बिल के रूप में हजारों रुपए की बचत होगी। यहां जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • वाराणसी कैंट स्टेशन के तीन नंबर एफओबी पर लगाए जाएंगे 300 सोलर पैनल
  • रेलवे ने बिजली की खपत एवं खर्च बचाने के लिए लिया है निर्णय
  • नोएडा से मंगवाए गए हैं सोलर पैनल


Varanasi Cantt Station Fob: वाराणसी कैंट स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज (एफओबी) तीन नंबर पर 300 सोलर पैनल लगेंगे। इसके माध्यम से 100 किलोवाट बिजली उत्पादित की जाएगी। रेलवे प्रशासन द्वारा ही इस बिजली का उपयोग किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने बिजली की खपत एवं खर्च बचाने के लिए फुट ओवरब्रिज पर सोलर पैनल लगाने का निर्णय लिया है।

pandit deendayal updhyay hospital

वाराणसी कैंट स्टेशन, जहां के एफओबी पर लगेंगे सोलर पैनल

रेलवे की ओर से नोएडा से सोलर पैनल मंगवाए गए हैं। कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से लेकर छह नंबर के बीच सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां चल रहीं हैं। इस बारे में कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित का कहना है कि सोलर पैनल से जितनी भी बिजली उत्पादित होगी, उससे स्टेशन परिसर को रोशन किया जाएगा।

End of Feed