varanasi Roadways Update: होली के मद्देनजर परिवहन निगम द्वारा अतिरिक्त बसें परिचालित की जाएंगी। निगम द्वारा 12 रूटों पर 160 अतिरिक्त बसें चलाई जानी है। इन बसों के परिचालन से लोग आसानी से अपने-अपने घर पहुंच सकेंगे। एआरएम ग्रामीण डिपो विजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि 12 मार्च तक सभी कर्मियों की छुट्टी रद्द है। 10 दिनों के लिए कर्मियों के लिए प्रोत्साहन राशि योजना लागू हुई है। नौ दिनों में हर दिन 300 किलोमीटर बस चलाने पर कर्मियों को 350 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
वाराणसी में चल रही रोडवेज की बस। फाइल फोटो
प्रतिदिन के हिसाब से कर्मियों को 3150 रुपए प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 10 दिनों में हर दिन 300 किलोमीटर बस चलाने पर 400 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस हिसाब से 10 दिनों में 4000 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ऐसे ही संविदा चालक-परिचालकों को तय मानकों से अधिक किलोमीटर बस चलाने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
