Varanasi Cyber Fraud: वाराणसी की एक महिला का ऑनलाइन उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी में होटल बुक करवाना बहुत महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने महिला को झांसे में लेकर उसके दो बैंक खाते से कई बार में 12.07 लाख रुपए उड़ा दिए। खुद के साथ ठगी का एहसास होने के बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम थाना सारनाथ में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर पुलिस ने शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
वाराणसी में ऑनलाइन होटल बुक कराते समय लुटी महिला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
राजघाट के पास रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, वह उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी जाना चाहती थी। इसलिए उसने वहां के लिए ऑनलाइन होटल बुक करवाना के लिए एक होटल के नाम पर दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन किया। फोन कॉल उठाने वाले ने खुद को उस होटल का बैंक मैनेजर बताते हुए पूरी जानकारी देने को कहा। पीड़िता ने बताया कि, खुद को बैंक मैनेजर बताने वाले आरोपी ने बाद में रूम का 30 फीसदी एडवांस जमा करने को कहा।
मशीन खराब होने का हवाला देकर आरोपी मंगाता रहा पैसे
पीड़िता ने बताया कि, उसने होटल बुकिंग के लिए ऑनलाइन उसे सबसे पहले 10 हजार रुपये दिए। इसके लिए जब बैंक मैनेजर के पास फोन किया तो उसने पैसे न आने की बात कहीं। पीड़िता ने बताया कि, उसने कई बार पेमेंट किया और हर बार मैनेजर द्वारा कहा जाता रहा कि, मशीन खराबी के चलते पैसा नहीं जमा हो पा रहे है। अगर आपके अकाउंट से पैसा कटा है तो वह आपके पास वापस आ जाएगें। इस तरह महिला के एक बैंक खाते से 11 लाख 72 हजार और ऑनलाइन लिंक से दूसरे खाते से 35 हजार रुपए कट भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। महिला ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ साइबर थाने में शिकायत दी है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि, मामला दर्ज कर उक्त मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट को ट्रेस किया जा रहा है।
