जी20 की सक्रिय भागीदारी के लिए 1.19 करोड़ छात्र जनभागीदारी में शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 11, 2023, 03:35 PM IST

जी20 की बैठक 11 से 13 जून, 2023 तक चलेगी। इस बार शिक्षा मंत्रालय देशभर में मूलभूत शिक्षा और साक्षरता ज्ञान को बढ़ावा दे रहा है तभी 5.01 लाख स्कूलों के 1.19 करोड़ छात्रों और 13.9 लाख शिक्षकों सहित 1.53 करोड़ की भागीदारी हुई।

Varanasi : जी20 की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय कई नई पहल लेकर आया है। मंत्रालय का मूल उद्देश्य देशभर में मूलभूत शिक्षा और साक्षरता ज्ञान को बढ़ावा देना है। मंत्रालय के मुताबिक अभी तक आयोजित कार्यक्रम में 5.01 लाख स्कूलों के 1.19 करोड़ छात्रों और 13.9 लाख शिक्षकों सहित 1.53 करोड़ की भागीदारी हुई है। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि बड़ी संख्या में छात्रों की भागीदारी के अलावा समुदाय के 19.5 लाख सामान्य लोगों ने इसमें भाग लिया है, जो न केवल अभूतपूर्व है, बल्कि जनसमुदाय के बीच इस कार्यक्रम के प्रति रुचि और जुड़ाव को भी दर्शाता है।

G20

जी-20 (image source - IANS)

शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि जन भागीदारी का पूरा कार्यक्रम एक शानदार सफलता का पर्याय बन गया है। जी20 की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय इस प्रकार की गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से मिश्रित शिक्षा के संदर्भ में 'मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान सुनिश्चित करने (एफएलएन)' को बढ़ावा देना और उसका समर्थन करना है।

End of Feed