वाराणसी में 11 से 26 अक्टूबर तक बंद रहेंगी मीट-मछली की दुकानें, जानें वजह

Varanasi News: वाराणसी में शारदीय नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक माहौल को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने मीट, मछली और मुर्गे की दुकानों को बंद रखने का फैसला किया है। 11 से 19 अक्टूबर तक नवरात्रि के चलते यह प्रतिबंध लागू रहेगा, जबकि भारतीय वायुसेना के एयरशो को लेकर भी मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाई गई है।

Varanasi News: वाराणसी में शारदीय नवरात्रि पर सात्विकता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। भक्तों की आस्था को किसी तरह ठेस ना पहुँचे इसके मद्देनजर नवरात्रि के पावन मौके पर नगर निगम ने बड़ा फैसला किया है। नगर निगम ने शहर की सभी मीट, मछली और मुर्गा की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह आदेश 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक लागू रहेगा।

Varanasi Meat Shop Closure

वाराणसी स्थित नमो घाट (फाइल फोटो- PTI)

नियम तोड़ने वालों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

दरअसल नवरात्रि में लाखों की संख्या में श्रद्धालु वाराणसी पहुंचते है। काशी के प्रमुख देवी मंदिरों में लाखों की संख्या में श्रद्धालु मत्था टेकते हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर भी श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहता है। नगर निगम सदन में पास प्रस्ताव के अनुसार काशी विश्वनाथ धाम के 2 किलोमीटर के दायरे में मांस-मछली की बिक्री और पशुवध पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नियम तोड़ने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। निगम की टीमें शहर में घूम-घूमकर निगरानी करेंगी।

End of Feed