Varanasi News: वाराणसी नगर निगम ने शहर को अधिक स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया है। मांस और मछली की दुकानों को शहर की सीमा के बाहर शिफ्ट किया जाएगा। नगर निगम की सदन बैठक के दौरान इन दुकानों को स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में डबल मर्डर से सनसनी, सिक्योरिटी ऑफिसर ने लाइसेंसी पिस्तौल से पत्नी और बेटे पर बरसाईं गोलियां
वाराणसी को स्वच्छ बनाने के लिए नई योजना लागू
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को मैदागिन स्थित टाउन हॉल में महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में शहर के विकास और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए मांस बाजारों को शहर के बाहरी इलाकों में स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया। इस योजना पर चरणबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Delhi News: सईदुल अजाब और मालवीय नगर की घटनाओं के बाद प्रशासन सख्त, कृष्णा पार्क की जर्जर इमारत पर चला बुलडोजर
मांस व्यापारियों के लिए तय किए गए नए ठिकाने
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सदन को जानकारी दी कि योजना के पहले चरण के लिए पांच स्थानों का चुनाव किया गया है। ये सभी स्थान शहर की बाहरी सीमाओं के पास स्थित हैं, ताकि व्यापारियों और आम लोगों को अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
रामनगर समेत पांच इलाकों में बसेंगे नए मांस बाजार
योजना के तहत शहर के अंदर चल रही मांस और मछली की दुकानों को रामनगर, शुजाबाद, गणेशपुर, अवलेशपुर और शिवपुर इलाकों में शिफ्ट किया जाएगा। नगर निगम का मानना है कि इससे शहर के प्रमुख बाजारों और रिहायशी इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी।
(इनपुट - भाषा)
