Lucknow News: वाराणसी से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX 1253) की गुरुवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान तकनीकी अलर्ट आने के बाद इसे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एहतियातन उतारना पड़ा। विमान के कार्गो कंपार्टमेंट में धुआं होने का संकेत (Smoke Indication) मिलने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए यह कार्रवाई की। इस घटना में बाद विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
एयर इंडिया विमान (File photo)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Noida News: श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा, आगजनी मामले में आकृति चौधरी को राहत, NSA डिटेंशन ऑर्डर रद्द
फ्लाइट की सघन जांच की गई
जानकारी के अनुसार, विमान सुबह करीब 8:52 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। पायलट ने खतरे की चेतावनी मिलते ही तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक से संपर्क किया। जिसके बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया। लैंडिंग के तुरंत बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम, दमकल विभाग और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच गईं। जिसके बाद सुरक्षा टीमों ने विमान के कार्गो हिस्से की सघन जांच की।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -Delhi News: लाहौरी गेट में होटल के कमरे में मिली युवती की लाश, आरोपी ने चाकू मारकर की हत्या; खुद भी खाया जहर
विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित
अधिकारियों के अनुसार, विमान की जांच में किसी भी प्रकार का धुआं या आग नहीं पाया गया है। बताया जा रहा है कि विमान में कुल 155 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे, सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि वाराणसी-दिल्ली फ्लाइट को एक तकनीकी समस्या के कारण एहतियातन लखनऊ भेजा गया। एयरलाइन के अनुसार, सभी यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया। लखनऊ पहुंचने पर यात्रियों को रिफ्रेशमेंट्स दिया गया। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य दिल्ली तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।
