शहर

MP News: सत्ता की हनक या कुछ और, मंत्री के बिगड़े बोल- 'दद्दा से पूछो देखी थी कभी सड़क'

Minister Viral Video MP News: सत्ता की हनक ही कुछ ऐसी होती है कि बड़े-बड़ों के बोल बिगड़ जाते हैं। मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने तो टूटी सड़क का जिक्र करने पर सीधे कह दिया, 'दद्दा से पूछो देखी थी कभी सड़क।'

Minister Viral Video MP News: दुनिया में भले ही जितने बड़े-बड़े नशे हों, लेकिन सत्ता के नशे के आगे कोई नशा नहीं ठहरता। आप ही बताएं ये सत्ता का नशा नहीं तो क्या है? एक मंत्री सड़क पर गड्ढे बताते वाले से कहते हैं कि दद्दा से पूछो देखी थी कभी सड़क। बता दें कि मध्य प्रदेश में पिता के लिए दद्दा संबोधन होता है। इस तरह से मंत्री जी साफ-साफ कह रहे हैं कि आपके पिता ने भी कभी सड़क देखी थी। मामला मध्य प्रदेश के आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल से जुड़ा है।

मंत्री के बिगड़े बोल इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अपने इन बिगड़े बोलों के लिए मंत्री लखन पटेल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। बड़ी बात ये है कि उन्होंने अपने आप ही इस बात को सबसे सामने बताया कि उन्होंने अपने एक मित्र से ये बात कही थी।

दरअसल आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र दमोह जिले के पथरिया के तहत आने वाले नरसिंहगढ़ में एक शादी घर का भूमिपूजन करने गए थे। इसी दौरान वह मंच से सरकार के विकास कार्य गिना रहे थे। इन विकास कार्यों में एक विकास कार्य सड़कों से जुड़ा भी था।

मंच से सरकार के कार्यों को गिनाते हुए ही लखन पटेल ने उस घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'मेरे एक मित्र ने कहा कि सड़क में गड्ढे हैं तो, मैंने जवाब दिया कि दद्दा से पूछो कि कभी सड़क देखी थी?'

अब मंत्री का यह बयान लगातार वायरल हो रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही मंत्री लखन पटेल का सरकार में कद भी कम हुआ है। पहले उनके पास पशुपालन और डेयरी विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय थे, लेकिन सूबे में दतिया चुनाव के दौरान ही उनसे उनके विभाग छीन लिए गए और उन्हें नया विभाग आनन्द विभाग दिया गया है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article