Lahori Gate Delhi News: पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में स्थित एक होटल में खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां स्थित 'होटल प्रिंस' के एक कमरे में एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच के अनुसार, युवती की हत्या उसके साथ होटल ठहरे युवक ने चाकू मारकर की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने भी जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक और युवती बुधवार शाम को ही लाहौरी गेट स्थित होटल प्रिंस में आकर रुके थे। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक कमरे में कोई हलचल नहीं हुई और दरवाजा अंदर से बंद रहा, तो होटल स्टाफ को शक हुआ।
युवती की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया है। पुलिस जब कमरे में दाखिल हुई, तो आरोपी युवक अचेत हालत में मिला। पुलिस ने उसे तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
खबर अपडेट की जा रही है...
