शहर

वाराणसी से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में धुएं का अलर्ट, लखनऊ में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Varanasi Delhi Air India Flight Emergency Landing: वाराणसी से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट की लखनऊ एयरपोर्ट पर एहतियाती लैंडिंग कराई गई। विमान के पिछले कार्गो कंपार्टमेंट में धुआं होने का संकेत मिला था।

Image

एयर इंडिया विमान (File photo)

Photo : PTI

Varanasi Delhi Air India Flight Emergency Landing: वाराणसी से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX 1253) की गुरुवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान तकनीकी अलर्ट आने के बाद इसे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एहतियातन उतारना पड़ा। विमान के कार्गो कंपार्टमेंट में धुआं होने का संकेत (Smoke Indication) मिलने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए यह कार्रवाई की। इस घटना में बाद विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

फ्लाइट की सघन जांच की गई

जानकारी के अनुसार, विमान सुबह करीब 8:52 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। पायलट ने खतरे की चेतावनी मिलते ही तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक से संपर्क किया। जिसके बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया। लैंडिंग के तुरंत बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम, दमकल विभाग और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच गईं। जिसके बाद सुरक्षा टीमों ने विमान के कार्गो हिस्से की सघन जांच की।

विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित

अधिकारियों के अनुसार, विमान की जांच में किसी भी प्रकार का धुआं या आग नहीं पाया गया है। बताया जा रहा है कि विमान में कुल 155 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे, सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि वाराणसी-दिल्ली फ्लाइट को एक तकनीकी समस्या के कारण एहतियातन लखनऊ भेजा गया। एयरलाइन के अनुसार, सभी यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया। लखनऊ पहुंचने पर यात्रियों को रिफ्रेशमेंट्स दिया गया। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य दिल्ली तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article