इसी महीने शुरू होगी कटरा-श्रीनगर Vande Bharat Express, जानें संभावित तारीख, किराया और रूट

श्रीनगर को देश के रेलवे नेटवर्क के साथ जोड़कर सरकार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। इस ट्रेन के चलने से कश्मीर घाटी के लोगों को फायदा होगा। अब जम्मू और श्रीनगर के बीच की लंबी दूरी कुछ ही घंटों में तय हो जाएगी।

अत्याधुनिक सेमी हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ने देश में यात्रा के अनुभव को बदलकर रख दिया है। वंदे भारत एक्सप्रेस ने रेलवे की छवि में भी सुधार किया है। देश के कई हिस्सों में वंदे भारत एक्सप्रेस की विश्वस्तरीय सुविधा का लोग लाभ ले रहे हैं। अब यही अवसर कश्मीर घाटी के लोगों को भी मिलने जा रहा है। जी हां, उम्मीद है कि श्री माता वैष्णों देवी कटरा (SVDK) से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस अगले दो सप्ताह में चल सकती है।

jammu-srinagar Vande bharat Express

इसी महीने चलेगी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस

रिपोर्ट्स के अनुसार कश्मीर घाटी को जम्मू से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा अगले दो हफ्तों में शुरू हो सकती है। यह कश्मीर घाटी की पहली सेमी हाई-स्पीड ट्रेन होगी। हालांकि, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के जम्मू तक पहले ही दो वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं और यह तीसरी होगी। इस रूट पर चलने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस पहले ही पहुंच चुकी है और इसका ट्रायल रन भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है। उत्तर रेलवे जोन इस ट्रेन को ऑपरेट करने के साथ ही इसकी मैनटेनेंस भी करेगा।

End of Feed