कल का मौसम 12 February 2025: अब पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी! यहां तूफान बारिश बर्फबारी बढ़ाएगी सर्दी; कोल्ड डे-कोहरे का अलर्ट
Kal Ka Mausam, 12 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी राज्यों में भीषण बर्फबारी के साथ बारिश का अलर्ट है। पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में साइक्लोनिक सर्कुलेशन से तेज बारिश की संभावना है। 14 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। अगर, बात उत्तर भारत की करें तो फिलहाल मौसम साफ रहेगा, लेकिन अगले 2 दिन में वेस्टर्न डिसटरबेंस के सक्रिय होने से आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं और दिन में तेज हवाएं चलेंगी।

भारत का मौसम
Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): पूर्वोत्तर से लेकर उत्तर भारत तक मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट के अरुणाचल, असम, मेघायल समेत कई राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से भारी बारिश का अलर्ट है। फिलहाल, असम और अरुणाचल में आंधी तूफान के साथ मध्यम बारिश जारी है। लेकिन, 13 फरवरी तक अरुणाचल, सिक्किम के कई भागों में तेज बर्फबारी की संभावना है, जिससे कोल्ड की स्थिति देखी जाएगी। आईएमडी ने बताया कि यह सिलसिला अगले 2 से 3 दिन तक जारी रहेगा। उधर, पहाड़ी राज्य जम्मू कश्मीर और हिमाचल के अधिकतर भागों में तेज बर्फबारी हो रही है। रोहतांग दर्रा और अटल टनल में हिमपात से सड़कों पर सफेद चादर सी बिछी दिख रही है, जिससे वहां कोल्ड डे यानी शीत दिवस जैसी स्थिति है। साथ ही 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिससे मैदानी इलाकों दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब समेत यूपी के कुछ हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे सर्दी का एहसास होगा। लेकिन, दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत रहेगी। अगले 2 से 3 दिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के राज्यों में भी बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। अगर, बात कोहरे की करें तो उत्तरी राज्यों के साथ पश्चिम बंगाल के गंगीय तटीय इलाकों में सुबह धुंध छाई रहेगी, जिसका प्रभाव रेल और हवाई यातायात पर पड़ेगा।
दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम
दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.4 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने तथा पश्चिम से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 283 रहा जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। 201 से 300 के बीच के एक्यूआई को ‘खराब’ श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है लेकिन वायु गुणवत्ता के स्तर में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को धूप खिली हुई है। कमोबेश मौसम का हाल अभी देखने को मिलेगा। लेकिन, 14 जनवरी को बादलों की आवाजाही हो सकती है।
बिहार में का तापमान कितना है?
बिहार के न्यूनतम तापमान में वृद्धि जारी है। फरवरी महीने में ही मौसम के बदलते तेवर और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी ने किसामों की चिंता बढ़ा दी है। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि कम से कम 15 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होना चाहिए था, लेकिन प्रदेश का न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। लिहाजा, गेहूं, सरसों, मसूर, चना, आम और लीची की फसल पर प्रभाव पड़ेगा। पटना समेत दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, वैशाली, राजगीर, गया, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, किशनगंज और पूर्णिया समेत कई जिलों में अभी सुबह कोहरा दर्ज किया जा रहा है। राज्य में फिलहाल किसी बड़ मौसमी परिवर्तन की संभावना नहीं है।
कल का मौसम उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश कई भागों में बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है। हालांकि, उसके साथ धूप भी नकल रही है, जिससे सर्दी से राहत मिल रही है। लेकिन सुबह के वक्त ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 फरवरी तक हिमालयी क्षेत्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिस कारण मैदानी इलाकों के मौसम में बदलाव हो सकता है। 12 फरवरी तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। फरवरी में अभी 2 से 3 पश्चिमी विक्षोभ अटैक करेंगे, जिसमें मौसम में उतार चढ़ाव देखा जाएगा। अभी यूपी के कई हिस्सों में कुछ दिनों तक सुबह घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। वहीं, 14 फरवरी तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जा रही है। उसका कारण है साइक्लोनिक सर्कुलेशन। हालांकि, आईएमडी ने आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। उदयपुर, सीकर फतेहपुर, नागौर, बीकानेर, बाड़मेर और अलवर में अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दौसा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करौली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 7.4 डिग्री, सिरोही में 7.8 डिग्री, संगरिया में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 7.9 डिग्री अलवर-डबोक में 8.5 डिग्री सेल्सियस और अन्य स्थानों पर 8.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 13.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
हिमाचल प्रदेश का मौसम
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदल ली है। रोहतांग दर्रा सहित घाटी की ऊंची चोटियों पर रुक-रुककर बर्फबारी जारी है। इससे क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है और ठंड में भी इजाफा हो गया है। पर्वतीय इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिससे वहां आने-जाने में असुविधा हो सकती है। अटल टनल में बर्फबारी देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से यहां हल्की बर्फबारी हो रही है, जिससे सैलानियों में खुशी की लहर है। बर्फ के बीच मस्ती करते हुए लोग यहां की खूबसूरत वादियों का आनंद ले रहे हैं। आईएमडी ने पहले ही मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की गई थी।
एमपी में कैसा है मौसम का हाल
एमपी के मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अब तेजी के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आलम यह है कि दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि, रात का करीब 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जिससे सुबह 7 बजे तक गलन भरी सर्दी का एहसास हो रहा है, लेकिन दिन में तेज धूप खिलने से सामान्य स्थिति है। अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। नए वेस्टर्न डिसटरबेंस की वजह से 13 फरवरी से सर्दी का दूसरा दौर आने की बात कही जा रही है। अगर, बात 12 फरवरी की करें तो तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और रात के पारे में उछाल आएगा।
जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा है?
जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले भागों में तेज बर्फबारी के साथ भीषण बारिश की चेतावनी है। कई इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 फरवरी तक तापमान लगातार जमाव बिंदु से नीचे बना रहेगा, जिसकी वजह से कोल्ड डे से लोग परेशान रहेंगे। 12 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण ज्यादातर हिस्सों में बादलों के छाए रहने के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। हालांकि, 16 फरवरी तक घाटी के मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, अब दिन में धूप निकलने से कोल्ड डे से थोड़ी राहत भी मिल रही है। श्रीनगर में 5.3 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 5 डिग्री, काजीकुंड में 3.2 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा रहा है।
कोल्ड डे किसे कहते है?
जनवरी माह में उत्तर भारत में भी कोल्ड डे की स्थिति होती है। लेकिन, कश्मीर-हिमाचल प्रदेश में फरवरी में भी कोल्ड के जैसी स्थिति है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है। इसके अभी और जारी रहने के संकेत हैं। हालांकि, 15 फरवरी तक यह खत्म हो सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पुष्पेंद्र यादव गंगा-यमुना के दोआब में बसे फतेहपुर जनपद से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश में हुई। ...और देखें

गुरुग्राम की सड़कें बनी रेसिंग ट्रैक, तेज रफ्तार कार ने टाटा हैरियर को मारी टक्कर; देखें CCTV Video

आज दिल्ली में बारिश और कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी के आसार, ओडिशा-सौराष्ट्र में हीटवेव का अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम

Bihar: सिवान में चंदा मांगने गए श्रद्धालुओं पर हमला, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, पांच लोग घायल

Jalaun: मींदोज हुआ निर्माणाधीन 2 मंजिला मकान, जमीन धंसने से हुआ हादसा, सामने आया Video

नोएडा में गारमेंट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक, कोई जनहानि नहीं
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited