Kathgodam-Kanpur Vande Bharat Express: उत्तराखंड-यूपी के यात्रियों का सफर होगा आसान, ये वंदे भारत ट्रेन भरेगी खुशियों की रफ्तार

Kathgodam Kanpur Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे उत्तराखंड से कानपुर तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाएगा। वहीं, साल 2024 में रेलवे लगभग 70 नई वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च करेगा।

Kathgodam Kanpur Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे जल्द ही उत्तराखंड को एक और वंदे भारत की सौगात देगा। कयास लगाए जा रहे हैं राज्य के काठगोदाम से यूपी के कानपुर तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस सेवा से कानपुर-लखनऊ समेत आसपास के जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस नई सेवा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या वाया लखनऊ होते हुए देहरादून तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग रेल मंत्री से दिल्ली में मुलाकात कर कही थी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सबसे पहले अयोध्या वाया लखनऊ देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जा सकता है, जबकि उत्तर रेलवे नई दिल्ली से काठगोदाम के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी में जुटा हुआ है।

वाराणसी तक बढ़ सकती है दूरी

कानपुर सेंट्रल से काठगोदाम की दूरी 458 किलोमीटर है। हालांकि इसे वाराणसी तक भविष्य में बढ़ाया जा सकता है, जिससे यह दूरी 776 किलोमीटर हो जाएगी। इससे इस रूट पर स्लीपर वंदे भारत का संचालन भी हो सकता है। इसमें चेयर कार और स्लीपर दोनों की बेहतर व्यवस्था यात्रियों को मिलेगी।

End of Feed