शहर

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर राजपथ से पहले दिल्‍ली की इन जगहों पर होती थी परेड, जरूर जानें नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2024, 10:06 AM IST

Republic Day 2024 Fact: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर राजपथ में गणतंत्र परेड होती है। इस परेड में देश की जलसेना, थलसेना और वायुसेना भी शामिल होती है। देश के राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं और फिर 21 तोपों की सलामी दी जाती है।

Image

गणतंत्र दिवस पर सबसे पहले कहां हुई थी परेड

Photo : BCCL

Delhi Republic Day 2024 History: गणतंत्र दिवस देश का राष्ट्रीय त्योहार है। 26 जनवरी 1950 को जब देश का संविधान लागू हुआ था। तब इस दिन को गणतंत्र दिवस के तौर मनाने का फैसला किया गया। 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में कर्तव्यपथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। वहीं इस परेड में देश की जलसेना, थलसेना और वायुसेना भी शामिल होती है। देश के राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं और फिर 21 तोपों की सलामी दी जाती है। पूरा देश जोश और उल्लास के साथ इस दिन को मनाता है। इस बार हम 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं।

इस बार भी परेड हर साल की तरह ही राजपथ पर ही होगी। लेकिन क्या 26 जनवरी को गणतंत्र परेड हमेशा यहीं होती थी? आज हम आपको बताएंगे कि पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड कब और कहां हुई थी। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि साल 1950 से 1954 तक गणतंत्र परेड अलग-अलग चार जगहों पर हुई थी।

इन जगहों पर हुई थी गणतंत्र परेड(History of Delhi Republic Day)

संविधान लागू होने के बाद 26 जनवरी 1950 को देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने दिल्ली के पुराने किले पर तिरंगा पहराया था। ध्यानचंद स्टेडियम में पहली बार रिपब्लिक परेड हुई थी। उस समय इसे इरविन स्टेडियम का नाम दिया गया था। उसके बाद ये किंग्‍सवे कैंप, लाल किला और रामलीला मैदान में आयोजित कराई गई थी। राजपथ पर पहली बार परेड साल 1955 में की गई थी। तब से लेकर आज तक यह परेड यही होती आ रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!