शहर

Noida Best Places: कपल्स के घूमने के लिए बेस्ट हैं नोएडा की जगहें, एक बार जरुर करें विजिट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2024, 02:10 PM IST

इस वीकेंड अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो नोएडा की जगह काफी खास है। यहां आप क्वालिटी टाइम बिताने के साथ ही शॉपिंग का भी मजा ले सकते हैं।

Image

कपल्स के घूमने के लिए बेस्ट है नोएडा की ये जगहें

Photo : iStock

Noid Best Place: अगर आप और आपके पार्टनर दोनों ही घूमने के शौकीन हैं और आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं तो नोएडा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां आपको धूमने- फिरने की कई ऐसी जगह मिलेंगी, जहां जाकर आप काफी एंजॉय करेंगे। तो इस वीकेंड अगर आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं तो नोएडा का रुख कर सकते हैं। इन जगहों की खासियत ये हैं कि यहां आपको घूमने के साथ ही खाने-पीने के भी ढ़ेरों ऑप्शन्स मिलेंगे। साथ ही आप अपने बजट में शॉपिंग भी कर सकते हैं।

फ्लाइंग डाइन रेस्टोरेंट

ये जगह गैलेरिया गार्डन नोएडा सेक्टर 18 में है। नाम से तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां जरूर कुछ खास है। तो आपको बता दें कि प्लाइंग रेस्टोरेंट में आपको हवा में खाना सर्व किया जाता है। अगर आप अपने पार्टन के साथ कुछ एडवेचर्स ट्राय करना चाहते हैं तो यहां एक बार जरूर जाएं। साथ ही यहां के गैलेरिया गार्डन मॉल में आप शॉपिंग भी कर सकते हैं।

नोएडा सेक्टर 18

सेक्टर 18 के मार्केट में शॉपिंग के लिए ढ़ेरों मार्केट्स हैं। यहां आप काफी सस्ते में कपड़ों से लेकर घरेलू सामानों की शानदारी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही यहां आपको खाने-पीने की भी कई दुकानें मिलेंगी, जहां आप कई तरह के लजीज व्यंजनों का मजा ले सकते हैं। यहां पास में कई और मॉल्स भी हैं। जहां आप फिल्में भी देख सकते हैं।

ग्रैंड वेनिस मॉल

ग्रेटर नोएडा का ये मॉल नोएडा में सबसे बड़ा मॉल है। आप यहां अपने पार्टरन के साथ घूमने जा सकते हैं। यहां का शांत महौल आपको काफी पसंद आएगा। साथ ही यहां आप खूबसूरत गिफ्ट्स भी खरीद सकते हैं। ये जगह युवाओं की फेवरेट है।

वेद वन पार्क

नोएडा के सेक्टर 78 का ये पार्क घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं। साथ ही यहां लाइट्स शॉ भी देख सकते हैं। ये जगह काफी शांद और हरियाली से सराबोर है। लोग यहां मेडिटेशन करने भी आते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article