वंदे भारत में खराब दूध मिलने पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का फूटा गुस्सा, वीडियो बना रेलमंत्री से की शिकायत; IRCTC ने दिया यह जवाब

Vande Bharat Express: दिल्ली से झांसी जा रही प्रीमियम वंदे भारत एक्सप्रेस में यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम को 'केमिकल जैसा' संदिग्ध दूध परोसे जाने पर हड़कंप मचा है। कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर रेल मंत्री से की उच्च स्तरीय जांच की मांग। मामले पर IRCTC का जवाब भी आया है।

देश की सबसे हाई-प्रोफाइल और प्रीमियम ट्रेनों में शुमार 'वंदे भारत एक्सप्रेस' एक बार फिर खान-पान की खराब क्वालिटी को लेकर विवादों में है। इस बार यह शर्मनाक वाकया उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम के साथ हुआ है। हजरत निजामुद्दीन से झांसी-खजुराहो के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22470) में सफर के दौरान उन्हें खराब क्वालिटी का दूध परोसा गया। इस घटना से नाराज कांग्रेस नेता ने न सिर्फ मौके पर ट्रेन स्टाफ को जमकर खरी-खोटी सुनाई, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो पोस्ट कर सीधे रेल मंत्री और IRCTC से इसकी शिकायत कर दी है।

Vande Bharat Express Chemical Milk rajendra pal gautam

वीडियो बनाकर रेलमंत्री से की शिकायत

कॉर्नफ्लेक्स मिलाते ही अलग हुआ पानी, वीडियो हुआ वायरल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बृजलाल खाबरी इस प्रीमियम ट्रेन के कोच E2 में यात्रा कर रहे थे। सुबह के नाश्ते के वक्त जब उन्हें दूध और कॉर्नफ्लेक्स सर्व किया गया, तो दूध की स्थिति देखकर वे चौंक गए। राजेंद्र पाल गौतम का दावा है कि दूध में जैसे ही कॉर्नफ्लेक्स मिलाया गया, दूध फट गया और उसमें पानी तैरता हुआ साफ दिखाई देने लगा। उन्होंने इसे पूरी तरह निम्न स्तरीय और 'केमिकल युक्त' संदिग्ध लिक्विड बताया। कांग्रेस प्रभारी ने इस पूरे वाकये का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

End of Feed