असम के बजाली में भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई वैन; मौके पर पांच लोगों की मौत

असम के बजाली जिले में शनिवार तड़के एक वैन ने ट्रक में टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी जांच शुरू कर दी।

असम के बजाली जिले में शनिवार तड़के एक वाहन रास्ते में खड़े ट्रक से टकरा गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की चपेट में आए लोग नलबाड़ी से रास उत्सव देखने के बाद अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि भबानीपुर में उनकी वैन ट्रक से टकरा गई, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

accident Hadsa Static (1).

सांकेतिक फोटो।

मृतकों की हई पहचान

बता दें कि मृतकों की पहचान आशीष हबीब खान, मिजानुर रहमान, रॉयल खान, मिजानूर खान और मोइनुल हक के रूप में हुई है।

End of Feed