Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी भवन में उमड़ी भारी भीड़, शनिवार रात रोकना पड़ा था रजिस्ट्रेशन; आज सुबह फिर शुरू हुई यात्रा

Vaishno Devi Yatra Update: माता वैष्णो देवी भवन में गर्मियों की छुट्टियों और वीकेंड के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार शाम को रोकी गई यात्रा को आज सुबह 4 बजे दोबारा शुरू कर दिया गया है। विस्तार से खबर पढ़ें।

Vaishno Devi Yatra Update: माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) प्रशासन ने शनिवार को एक बड़ा निर्णय लिया। भवन क्षेत्र में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या और अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से शनिवार शाम को यात्रा पंजीकरण काउंटरों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। स्थिति सामान्य होने और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद आज यानी रविवार सुबह 4 बजे के बाद यात्रा को दोबारा शुरू कर दिया गया और इसके साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया भी बहाल कर दी गई है।

vaishno devi yatra update

भारी भीड़ के चलते कल रजिस्ट्रेशन हुए थे बंद

छुट्टियों के कारण कटरा में उमड़ी भीड़

दरअसल, देश भर में चल रही गर्मियों की छुट्टियों और वीकेंड के चलते पवित्र पावन नगरी कटरा में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिल रही है। देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के इस भारी आगमन के कारण त्रिकुटा पर्वत पर स्थित मुख्य भवन क्षेत्र में यात्रियों का दबाव अपनी तय सीमा से लगातार बढ़ता जा रहा था। ऐसे में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए श्राइन बोर्ड प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति की बारीकी से समीक्षा की और शनिवार शाम को यात्रा को कुछ समय के लिए रोकने का सामूहिक फैसला लिया।

End of Feed