वैष्णो देवी यात्रा के लिए श्राइन बोर्ड का मास्टर प्लान; पढ़ लें ये नई गाइडलाइंस, बिना RFID कार्ड नहीं होंगे दर्शन

Vaishno Devi Shrine Board Guidelines: फाल्गुन का महीना खत्म होने को है और चैत्र नवरात्र को लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 मार्च चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं, जिसके मद्देनजर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। जिसमें यात्रा के ठीक तरीके से संचालन को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।

Vaishno Devi Yatra 2026: फाल्गुन का महीना विदा ले रहा है और चैत्र नवरात्र की दस्तक के साथ ही कटरा में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कमर कस ली है। लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल मीटिंग हुई, जिसमें यात्रा को लेकर कई कड़े और अहम फैसले लिए गए हैं।

Vaishno Devi Yatra Chaitra Navratri 2026

नवरात्र में भीड़ नियंत्रण के लिए नया प्लान तैयार

सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर जोर

इस बार नवरात्रों में भीड़ के बेहतर प्रबंधन के लिए श्राइन बोर्ड ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यात्रा मार्ग पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरे ट्रैक की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। सीईओ ने स्पष्ट किया है कि RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) से लैस यात्रा कार्ड हर श्रद्धालु के लिए अनिवार्य होंगे। बिना वैध कार्ड के किसी भी यात्री को बाणगंगा से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भीड़ बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं को पुराने मार्ग के बजाय वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा।

End of Feed