Stripchat पर युवतियां करती थीं अश्लील वीडियो कॉल, टोकन से होती थी कमाई; वडोदरा में अश्लीलता नेटवर्क का खुलासा

वडोदरा के मांजलपुर इलाके में पुलिस ने एक फ्लैट पर छापा मारकर ऑनलाइन अश्लीलता का भंडाफोड़ किया है। आरोपी युवतियों को रखकर 'स्ट्रिपचैट' ऐप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करवाता था।r

वडोदरा : मांजलपुर इलाके में पुलिस ने एक फ्लैट से चल रहे कथित ऑनलाइन अश्लीलता के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने प्रकृति फ्लैट के तीसरे माले पर स्थित फ्लैट नंबर F/304 में छापेमारी कर मनीष कनुभाई पढियार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने आर्थिक फायदे के लिए युवतियों को फ्लैट में रखता था और उनसे Stripchat ऐप पर ऑनलाइन ग्राहकों से संपर्क करवाता था।

Stripchat App Case

वडोदरा में फ्लैट से ऑनलाइन अश्लीलता का कथित नेटवर्क

फ्लैट में युवतियों को रखकर चलाया जा रहा था ऑनलाइन नेटवर्क

पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रकृति फ्लैट में बाहर से युवतियों को बुलाकर ऑनलाइन ग्राहकों के सामने अश्लील गतिविधियां कराई जा रही हैं। सूचना की पुष्टि के बाद मांजलपुर पुलिस ने पंचों और महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में फ्लैट पर छापा मारा। दरवाजा एक युवती ने खोला। पूछताछ में उसने बताया कि फ्लैट उसके ‘शेठ’ मनीष पढियार का है।

End of Feed