नहीं आता तैरना तो गहरे पानी से रहें दूर... वडोदरा में नहाते समय डूबे दो युवक; दोस्तों के सामने गई जान

वडोदरा के कोट बीच पर नदी में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने के कारण मौत हो गई। स्थानीय तैराकों ने 3 लोगों की जान बचा ली। पुलिस ने शव को पानी से बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

Vadodara News: गुजरात में वडोदरा के पास स्थित कोट बीच पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Vadodara drowning

नदी में डूबे दो दोस्त

9 दोस्तों आए थे घूमने

मिली जानकारी के अनुसार, कुल 9 दोस्तों का एक समूह नदी घूमने के लिए नदी किनारे पहुंचा था। इसी दौरान पांच युवक नदी में नहाने के लिए नदी में उतर गए, लेकिन कुछ ही समय में वे गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे। स्थिति बिगड़ती देख बाकी दोस्तों ने शोर मचाया। जजिसके बाद आसपास मौजूद स्थानीय तैराक उनकी मदद के लिए वहां पहुंचे।

End of Feed