Vadodara Bridge Collapse: गंभीरा ब्रिज हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, पुल टूटने के बाद अब तक 16 शव बरामद

Vadodara Bridge Collapse: वडोदरा में गंभीरा पुल के टूटने के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई है। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। अभी भी तीन लोगों के लापता होने की आशंका है।

Vadodara Bridge Collapse: गुजरात के वडोदरा में गंभीरा ब्रिज हादसे में अब तक 16 शव बरामद किए गए हैं। अभी भी 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं। कलेक्टर के अनुसार नदी में अभी दो और वाहनों के होने की संभावना है। लापता लोगों की तलाश और जांच जारी है। वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला यह गंभीरा ब्रिज बुधवार सुबह टूट गया था। जिससे कई वाहन नदी में गिर गए थे। घटनास्थल पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Vadodara accident

वडोदरा गंभीरा ब्रिज हादसा

40 साल पुराना है गंभीरा पुल

वडोदरा में पादरा कस्बे के पास बना गंभीरा करीब 40 साल पुराना है। यह पुल महिसागर नदी पर बना हुआ है। बुधवार सुबह करीब 7 बजे इस पुल का एक स्लैब अचानक ढह गया, जिससे पुल से गुजर रहे कई वाहन सीधे नदी में गिर गए। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। आज सुबह तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं। जिसके बाद अब जान गंवाने वालों की संख्या 16 हो गई है। एनडीआरएफ और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा। अभी भी लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।

End of Feed