उत्तराखंड में भारी बारिश से नदियां उफान पर, पौड़ी में दो युवक नदी में डूबे, तलाशी अभियान में एक शव बरामद

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बारिश से उफनाई नदी में सोमवार देर रात दो युवक डूब गए। एसडीआरएफ की टीम के तलाश अभियान दौरान एक युवक का शव बरामद हो गया। दूसरे युवक के बारे में अभी तक पता नहीं चला है।

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है। सोमवार देर रात को कोट गांव के पास बारिश से उफनाई एक नदी में दो युवक डूब गए। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम को फौरन मौके पर भेजा गया। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने तलाश अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान एक युवक का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह तलाश अभियान फिर से शुरू किया गया, लेकिन अभी तक दूसरे युवक का पता नहीं चला है।

End of Feed