उत्तराखंड में 51 हजार किमी के पार पहुंचा रोड नेटवर्क, CM धामी ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर का भी किया स्वागत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में सड़क नेटवर्क 51 हजार किलोमीटर पार होने की जानकारी दी। उन्होंने 1.86 लाख करोड़ रुपये की ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर योजना का भी स्वागत किया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में सड़क कनेक्टिविटी के विस्तार और केंद्र सरकार की ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर योजना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करके दावा किया कि उत्तराखंड का सड़क नेटवर्क 51 हजार किलोमीटर के पार पहुंच गया है। वहीं, उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से 1.86 लाख करोड़ रुपये की ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज-III योजना को मंजूरी दिए जाने का भी स्वागत किया।

Uttarakhand Road Connectivity

उत्तराखंड में रोड नेटवर्क 51 हजार किमी के पार पहुंचा

उत्तराखंड में 51 हजार किमी से ज्यादा रोड नेटवर्क

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में सड़क कनेक्टिविटी का विस्तार हुआ है। उनके मुताबिक, राज्य का सड़क नेटवर्क 51 हजार किलोमीटर के पार पहुंच चुका है। बेहतर सड़कों और सुगम आवागमन से राज्य में कनेक्टिविटी मजबूत करने तथा विकास कार्यों को गति देने में मदद मिल रही है।

End of Feed