Uttarakhand News: पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68 फीसद मतदान, दूसरा चरण 28 जुलाई को

उत्तराखंड में इन दिनों पंचायत चुनाव का शोर है। पहले चरण के तहत कल यानी गुरुवार 24 जुलाई को मतदान हुआ और निर्वाचन आयोग के अनुसार पहले चरण में 68 फीसद मतदान हुआ है। दूसरे चरण के तहत मतदान 28 जुलाई को होगा और 31 जुलाई को परिणाम घोषषित किए जाएंगे।

देहरादून, भाषा। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पहले चरण में कल यानी गुरुवार 24 जुलाई को राज्य के 12 जिलों के 49 विकास खंडों में ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हुआ था।

Panchayat Election Naity

पंचायत चुनाव में मतदान करने के बाद उंगली में लगी स्याही दिखाते मतदाता

राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के पहले चरण में कुल मिलाकर 68 प्रतिशत मतदान हुआ। आयोग ने कहा कि इन मतदाताओं में 63 प्रतिशत पुरुष और 73 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। उसने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ।

End of Feed