Uttarakhand Monsoon Update : देहरादून मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि तीन जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। साथ ही 28-29 जून को उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मानसून के दस्तक देने की भी संभावना है। इस दौरान उन्होंने पहाड़ की यात्रा करने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान किसी सुरक्षित स्थान पर यात्री इंतजार करें। बरसात के दौरान किसी नदीं नालों के पास भी ना जाने की अपील है।
उत्तराखंड में बारिश,
यह भी पढ़ें- Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, सड़कें लबालब; मॉनसून ने गर्मी से दी राहत
इस दिन होगी अत्यधिक बारिशफिलहाल, प्रदेश में अभी चार धाम यात्रा चल रही है। तीर्थयात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सलाह दी जा रही है। मौसम विभाग ने कहा कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम के बारे में जान लें। साथ ही बाहर निकलने पर रेनकोट, छतरी इत्यादि साथ लेकर चलें। आईएमडी के मुताबिक, 27, 29 और 2-3 जुलाई को भारी होगी। इसके लिए राज्य के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 30 जून 1 और 2 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
तापमान में आई कमी
इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। इस दौरान भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में पत्थरों और मिट्टी मलबा गिरने की आशंका है। लिहाजा, ऐसे क्षेत्रों में यात्रा पर न ही निकलें तो ठीक रहेगा। बुधवार को भी कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बारिश होने से तापमान में काफी कमी देखी जा रही है। हालांकि, बारिश के बाद उमस ने लोगों को परेशान किया। देहरादून में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
