'पति से जान का खतरा, हत्या की साजिश', अस्पताल से बाहर आईं उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री, जांच के लिए नौ सदस्यीय SIT गठित

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में जान से मारने की साजिश, मारपीट और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का केस दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कराने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उत्तराखंड की राजनीति में इस वक्त एक पारिवारिक और सियासी विवाद ने तूल पकड़ लिया है। राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने ही पति गिरधारी लाल साहू (उर्फ पप्पू गिरधारी) के खिलाफ देहरादून के थाना कैंट में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

Rekha Arya Husband FIR

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति पर दर्ज कराई FIR (फाइल फोटो)

मंत्री ने पति पर हत्या की साजिश रचने, मारपीट करने, धोखाधड़ी और जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू पर लगे मारपीट, उत्पीड़न, जातिसूचक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी के आरोपों की जांच के लिए 9 सदस्यीय SIT गठित की गई है।

End of Feed