Char Dham Yatra: कोई जल्दबाजी नहीं, तय डेट पर ही करें यात्रा; चार धाम यात्रियों को लेकर नई एडवाइजरी जारी

  • Agency by: Agency
  • Updated May 15, 2024, 09:01 PM IST

चार धाम यात्रा को लेकर सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। कहा गया है कि श्रद्धालु तय डेट पर ही चार धाम की यात्रा करें और आने की जल्दबाजी नहीं करें, क्योंकि श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है।

Char Dham Yatra Advisory: चारधाम यात्रा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को तीर्थयात्रियों से पंजीकरण के दौरान दी गयी तारीख पर ही दर्शन करने, यात्रा के दौरान खुद को वातावरण के अनुकूल ढालने तथा अपना चिकित्सा इतिहास नहीं छिपाने का अनुरोध किया है ताकि उनकी यात्रा सुखद रहे।

chardham yatra

फाइल फोटो।

बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं यात्री

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में श्रद्धालुओं के इतनी बड़ी संख्या में आने को उत्तराखंड का सौभाग्य बताया लेकिन कहा कि इसके साथ ही कुछ चुनौतियां भी होती हैं जिनसे निपटने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा की लगातार निगरानी कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में आने वाले हर श्रद्धालु को दर्शन का लाभ मिले लेकिन उनकी यात्रा सुरक्षित एवं सुगम भी हो जिसके लिए संतुलन बनाकर चला जा रहा है।

End of Feed