Uttarakhand News: साइबर अपराधों पर नकेल कसने की तैयारी में सरकार, गृहमंत्री से मिलकर धामी ने दिए राज्य में विकास के प्रस्ताव

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करके राज्य के विकास को लेकर कई प्रस्ताव रखे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में साइबर क्षेत्र में विकास करने के लिए साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना का भी बात कही। इसके अलावा भी कई प्रस्ताव रखे गए जो राज्य को समग्र विकास की दिशा में ले जाएंगे।

Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से भेंट कर राज्य के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों के दृष्टिगत केंद्रीय गृह मंत्री से देहरादून में “साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की स्थापना के लिए 63.60 करोड़ रुपये की धनराशि की स्वीकृति का अनुरोध किया है। यह सेंटर डिजिटल अपराधों की रोकथाम, विशेषज्ञ प्रशिक्षण, साइबर फोरेंसिक और आधुनिक संसाधनों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

cm dhami met amit shah

गृह मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री धामी

विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर को मुआवजे के दायरे में लाने का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को राज्य की विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली क्षति पर चर्चा करते हुए अवगत कराया कि छोटे हिमालयी राज्यों की भौगोलिक विषमताओं को ध्यान में रखते हुए विद्युत उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण इंफ्रास्ट्रक्चर को NDRF/SDRF के तहत क्षतिपूर्ति के दायरे में लाया जाए। इससे राज्य का आपदा प्रबंधन तंत्र और अधिक प्रभावी और मजबूत होगा।

End of Feed