Uttarakhand: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कैबिनेट ने किया जवानों को सलाम,अभिनंदन प्रस्ताव हुआ पारित

उत्तराखंड कैबिनेट ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना का अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई इस मंत्रिपरिषद की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर को प्रधानमंत्री के निर्णायक नेतृत्व और रक्षा मंत्रालय की दूरदर्शिता का परिचायक बताया गया। इस ऐतिहासिक घटना को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया गया है।

Uttarakhand Cabinet: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद उत्तराखंड में भारतीय सेना का अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की यह बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता पर भारतीय सेना, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं रक्षा मंत्रालय का सर्वसम्मति से अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया।

pushkar singh dhami cabinet passed resolution on operation sindoor

उत्तराखंड कैबिनेट ने पारित किया सेना के लिए अभिनंदन प्रस्ताव पारित (फाइल फोटो)

सेना के पराक्रम का उदाहरण है ऑपरेशन सिंदूर

मंत्रिपरिषद के प्रस्ताव में कहा गया कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के अदम्य साहस, अपार पराक्रम और उत्कृष्ट रणनीतिक कौशल की सफलता को दर्शाता है। यह अभियान भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और आत्मबल का जीवंत उदाहरण के तौर पर सामने आया है।

End of Feed