Odisha News: ओडिशा में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें चार जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से कुल छह लोगों की जान चली गई। घटना की खबर फैलते ही गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। राज्य में आज से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था, और छह जिलों, कोरापुट, कटक, खुर्दा, नयागढ़, जाजपुर, बालासोर, और गंजाम—को रेड अलर्ट पर रखा गया था।
रिपोर्ट के अनुसार, कोरापुट जिले में तीन, गंजाम में दो, और गजपति में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। कोरापुट की लक्ष्मीपुर में तीन महिलाओं की मौत, गंजाम में एक नाबालक, और गजपति में एक युवती की मौत दर्ज की गई। पिछले चार दिनों में ओडिशा में वज्रपात की घटनाओं के कारण कुल नौ लोगों की जान जा चुकी है। गुरुवार को नवरंगपुर जिले के डाबुगांव थाना क्षेत्र के बोरीगांव में वज्रपात से एक 56 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी।
वज्रपात की चपेट आए
जानकारी के मुताबिक, बाजार से लौटते समय वे वज्रपात की चपेट में आ गए। इसी तरह, 14 मई को कोरापुट जिले के पट्टांगी इलाके में वज्रपात की चपेट में आने से एक पिता, उसकी बेटी और उनके चचेरे भाई समेत तीन लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान गेमेल कृष्णा (46), उनकी बेटी गेमेल कामी (33) और उनके चचेरे भाई गेमेल तुंबाई (66) के रूप में हुई।
रेड अलर्ट जारी
इससे एक दिन पहले, अनुगुल जिले के किशोरनगर इलाके में वज्रपात गिरने से एक पिता-पुत्र की जान चली गई थी। इसके अलावा, पर्दीगुडा गांव में बिजली गिरने से पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओडिशा में आकाशीय बिजली को लेकर IMD ने फिलहाल रेड अलर्ट जारी किया है।
