शहर

कल का 17 May 2025 : प्रचंड गर्मी ने किया बेहाल, 5 दिन आंधी-बारिश के आसार; मौसम विभाग ने वज्रपात का किया अलर्ट

Kal Ka Mausam, 17 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: आईएमडी ने अगले 5 दिनों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब और उत्तराखंड में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अलावा पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों में प्री मानसून की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : मौसम के लिहाज से अगले कुछ दिन राहत देने वाले हैं। IMD ने अगले एक हफ्ते में दक्षिण भारत के कई इलाकों में 5 दिन तक गरज, बिजली, तेज हवाओं के साथ मौसमी गतिविधियां दिखाई देने की बात कही है। संभवत: तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उधर, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। लेकिन, अगले 5 दिनों तक असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश जैसे क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। अगर, बात दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और राजस्थान के मौसम की करें तो यहां कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। 16 मई की शाम और 17 को तेज हवाएं और गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। कमोबेश यही हालात जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी देखने को मिलेंगे।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली28 °C42 °C
मुंबई28 °C32 °C
जयपुर29 °C41 °C
भोपाल26 °C36 °C
पटना28 °C38 °C
लखनऊ28 °C42 °C
चंडीगढ़26 °C41 °C
हैदराबाद26 °C34 °C
चेन्नई28 °C35 °C
शिमला13 °C27 °C
देहरादून21 °C35 °C
कश्मीर 8 °C20 °C

दिल्ली कल का मौसम

दिल्ली में पिछले दो दिनों से प्री-मानसून गतिविधि नहीं हुई। स्काईमेट के मुताबिक, आज और कल पारा बढ़ने की उम्मीद है और यह 42 और 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान दिन और रात में अधिक गर्मी रहेगी। शुक्रवार की दोपहर भीषण गर्म हवाएं (हीटवेव) चलती रही, जिससे लोगों को लू के थपेड़ों का एहसास हुआ। आईएमडी के मुताबिक, बीच-बीच में बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली चमकेगी और भरी आंधी आएगी। कल सुबह तक हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि, अगले सप्ताह की शुरुआत से मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

प्रदूषण

प्रदूषण

दिल्ली में कितना है प्रदूषण?

सीपीसीबी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को एक्यूआई 305 अंक पर बना हुआ है, जबकि एनसीआर के शहर गुरुग्राम में 294, फरीदाबाद में 288, गाजियाबाद में 283, ग्रेटर नोएडा में 256, नोएडा में 289 अंक पर बना हुआ है। दिल्ली के मुंडका इलाके में सबसे अधिक 419 और वजीरपुर में 422 एक्यूआई दर्ज किया गया है। इसके अलावा, राजधानी के 21 इलाकों में एक्यूआई लेवल 300 से ऊपर और 400 के बीच में बना हुआ है।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी ने जीना मुहाल कर रखा है। दिन में तेज धूप के कारण घरों से निकलना मुश्किल है। वहीं, रात में गर्म हवाएं बह रही हैं, जिससे रात की नीदें हराम हैं। आईएमडी ने कई जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी कर रखा है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 5 दिन यानी 16 से 21 मई तक मौसम में परिवर्तन के संकेत दिए हैं। पूर्वी यूपी में 16 से 21 और पश्चिमी यूपी में 19 से 21 मई के बीच बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद जग रही है। मौसम विभाग ने 17 और 18 मई को बिहार के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान किशनगंज, मधुबनी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका में तेज आंधी के साथ आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने की चेतावनी जारी की है। खराब मौसम के चलते 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इधर, गोपालगंज, सिवान, दरभंगा, मुंगेर, वैशाली, खगड़िया, मधेपुरा, समस्तीपुर, सहरसा और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कर्नाटक में मौसम

कर्नाटक में मौसमी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। अगले 4-5 दिनों तक बिजली चमकने तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है। निचले स्थानों पर जलभराव की समस्या हो सकती है। बेंगलुरु के अलावा मैसूर, मांड्या, कोलार और हसन जैसे शहरों में भी सावधानी बरती जा रही।

राजस्थान का मौसम कैसा है?

राजस्थान के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है और गंगानगर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद हल्की बारिश होने और अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आगामी 3-4 दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम केंद्र ने कहा कि इसी तरह बीकानेर, गंगानगर जिलों में 16-20 मई को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं लू चलने और शेष अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। राज्य के उत्तरी भागों में 19-20 मई को कुछेक स्थानों पर दोपहर बाद हल्की बारिश होने का अनुमान है।

मानसून

मानसून

कब आएगा प्री मॉनसून?

मध्य भारत के कुछ भागों में मई में प्री मॉनसून के संकेत मिल रहे हैं। इनमें कर्नाटक, बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, एमपी का पूर्वी भाग, तेलंगाना और पूर्वी भारत में प्री मॉनसून एक्टिव हो सकता है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि इस साल जून से सितंबर तक चलने वाले चार महीने के मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। प्री मानसून के दौरान आंधी-तूफान का खतरा बढ़ जाता है। तूफानों के साथ 500 किलोमीटर तक बादल यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की घटनाएं हो सकती हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर केरल में मानसून की शुरुआत आमतौर पर 1 जून के आसपास होती है। तब तक रुक रुक कर बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

लू

लू

हीटवेव क्या है?

भीषण गर्मियों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया जाता है। हीटवेट तब होती है जब किसी खास जगह पर तीन दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान असामान्य रूप से गर्म होता है। इसे उस क्षेत्र की स्थानीय जलवायु और पिछले मौसम के संबंध में माना जाता है। इस दौरान तापमान सामान्य औसत से अधिक पहुंच जाता है तो उसे हीटवेव कहा जाता है। खासकर, मार्च से जून के दौरान और कुछ दुर्लभ मामलों में जुलाई के महीने में ये स्थिति बनती है। हीटेवव के दौरान लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने पर पानी की कमी बुखार, उल्टी, दस्त, थकान, कमजोरी इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं।

हॉट डे क्या होता है?

हॉट डे की स्थिति तब होती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है और न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 5 डिग्री सेल्सियस के बराबर या उससे भी अधिक होता है। इस दौरान अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर अप्रैल से जून के बीच ये स्थिति देखी जाती है। मौसम विभाग ऐसा तापमान देख हॉट डे घोषित कर देता है।

सनबर्न

सनबर्न

सनबर्न क्या होता है?

गर्मियों के मौसम में सनबर्न का अलर्ट रहता है। सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक होती है। चिकित्सा की भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के ज्यादा संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द होने लगता है। कुल मिलाकर स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क हो जाता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article