UP में बढ़ी SIR की डेट, अब 10 अप्रैल को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

उत्तर प्रदेश में SIR अभियान के तहत दावे और आपत्तियों की अंतिम तिथि आज यानी 6 फरवरी को समाप्त हो रही थी, जिसे अब 6 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है। अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल 2026 को जारी होगी।

उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की जेट बढ़ा दी है। पूरे उत्तर प्रदेश के मतदाता अब 6 मार्च 2026 तक फॉर्म-6, 7 और 8 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के साथ ही करेक्शन कराने या नाम कटवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि पहले इसकी अंतिम तारीख आज यानी 6 फरवरी 2026 तय थी।

up sir uPDATE

UP में बढ़ाई गई SIR की डेट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने जानकारी दी कि राज्य में 27 अक्टूबर से विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया था, जबकि 4 नवंबर से घर-घर गणना का कार्य शुरू किया गया। इसके बाद 6 जनवरी को मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) रिलीज किया गया था। अब दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 10 अप्रैल 2026 को अंतिम मतदाता सूची (Final Draft) जारी किया जाएगा।

End of Feed