देश की छह कुख्यात महिलाएं, जो यूपी की इस जेल में हैं बंद...एक-दूसरे से सटी बैरकों में रह रहीं, क्या किया अपराध?

Chaudhary Charan Singh District Jail Meerut: वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल में वर्तमान में 63 महिला बंदी हैं, जिनमें दामिनी, रविता, कोमल, मुस्कान, अंजलि और गुरप्रीत कौर जैसी हत्या करने वाली महिलाएं हैं।

Meerut Jail Women Prisoners: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला कारागार में इन दिनों सनसनीखेज हत्याओं के आरोपों का सामना कर रहीं छह महिला विचाराधीन कैदी एक-दूसरे से सटी बैरकों में रह रही हैं। इन विचाराधीन कैदियों में पति को ’सांप से डसवा’ कर जान से मारने के मामले की आरोपी, सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान की हत्या की आरोपी पत्नी, शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाने के मामले की आरोपी और सात वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में आरोपी मां शामिल हैं।

देश की छह कुख्यात महिलाएं, जो यूपी की इस जेल में एक-दूसरे से सटी बैरकों में हैं बंद, अरपाध जान होंगे हैरान

देश की छह कुख्यात महिलाएं, जो यूपी की इस जेल में एक-दूसरे से सटी बैरकों में हैं बंद, अरपाध जान होंगे हैरान (istock)

चौधरी चरण सिंह जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने मंगलवार को 'पीटीआई' को बताया कि जेल में वर्तमान में 63 महिला बंदी हैं, जिनमें दामिनी, रविता, कोमल, मुस्कान, अंजलि और गुरप्रीत कौर जैसे आरोपी महिलाएं हत्या के गंभीर मामलों में शामिल हैं।

End of Feed