उत्तर प्रदेश का मौसम (18 Jan 2026) UP Weather Today: ऑरेंज–येलो अलर्ट के बीच यूपी में घने कोहरे का कहर! प्रचंड ठंड के साथ बारिश की उम्मीद, जानें IMD का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश का मौसम (उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 Jan 2026: उत्तर प्रदेश में जनवरी की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रभाव जारी है। मौसम विभाग ने आज 18 जनवरी के लिए कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में दिन और रात के समय ठंड और कोहरे के साथ मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (18 Jan 2026): जनवरी की शुरुआत के साथ उत्तर प्रदेश का प्रचंड ठंड से बुरा हाल है।सर्द मौसम और घने कोहरे का प्रभाव अब भी जारी है। मौसम विभाग ने आज 18 जनवरी के लिए ताजा अपडेट जारी करते हुए राज्य के कई हिस्सों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी यूपी के जिलों में अत्यधिक घना कोहरा रहने की संभावना है, जबकि पश्चिमी और मध्य यूपी में शीतलहर के साथ कोहरे की चादर बिछी रहने की उम्मीद है। राज्य के कुछ इलाकों में सुबह और रात के समय कोहरा गहरा रहेगा। न्यूनतम तापमान अगले 24 घंटों में स्थिर रहने का अनुमान है, इसके बाद आने वाले चार दिनों में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

UP Weather Today

यूपी का मौसम

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

यूपी के इन जिलों में दृश्यता काफी कम रहने का अनुमान है जिनमें चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर और आस-पास के इलाके शामिल हैं। वहीं देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और आसपास के क्षेत्रों में दिन का तापमान काफी कम रहेगा और ठंड लगातार बनी रहेगी।

End of Feed