UP में बादलों ने बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से डाउन हुआ तापमान; अगले कई घंटे बड़ा अलर्ट

यूपी के पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने, बाद में सामान्यतः बादलयुक्त आकाश तथा एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।

Uttar Pradesh Ka Mausam Aaj Kal : उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य में आगे भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे तक समाप्त 24 घंटे की अवधि में गोरखपुर जिले के बांसगांव में सर्वाधिक 75 मिमी बारिश दर्ज की गई।

UP Ka Mausam Aaj Kal

यूपी में बारिश का अलर्ट

कहां कितनी बारिश

फतेहपुर तहसील में 48 मिलीमीटर (मिमी), बाराबंकी के रामनगर में 46 मिमी, आजमगढ़ में 43.6 मिमी, संत कबीर नगर के धनघटा में 48 मिमी, गोरखपुर शहर में 30.2 मिमी, गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में 30 मिमी, बलिया के गाईघाट में 29.2 मिमी तथा गाजीपुर सीडब्ल्यूसी में 28.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बहाइच के कतर्निया घाट और अंबेडकर नगर के अकबरपुर में 25-25 मिमी वर्षा हुई।

End of Feed