उत्तर प्रदेश का मौसम (09 Feb 2026) UP Weather Today: यूपी में बदलते मौसम का अलर्ट; इन इलाकों में रहेगा घना कोहरा, जानें IMD का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश का मौसम (उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 Feb 2026: उत्तर प्रदेश में फरवरी का मौसम लगातार बदल रहा है, कभी धूप तो कभी ठंडी हवाओं और कभी हल्की बारिश से लोग चौंक रहे हैं। आज 9 फरवरी को मौसम फिर से बदलने वाला है, जिसमें कई इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, तराई और मैदानी क्षेत्रों में खासकर सुबह के समय दृश्यता काफी कम रह सकती है।

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम (09 February 2026): उत्तर प्रदेश में फरवरी के महीने में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी धूप तो कभी ठंडी हवा और कभी-कभी बरसात के चलते लोग असमंजस में हैं। वहीं, आज 9 फरवरी को मौसम फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कई क्षेत्रों में घने कोहरे की संभावना है। ठंड के मौसम के खत्म होने से पहले कोहरे ने एक बार फिर असर दिखाना शुरू कर दिया है। विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ घंटों में तराई और मैदानी इलाकों में कोहरा घना रहेगा और खासकर सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो सकती है। ऐसे में आइए जानें आपके यूपी में आज के मौसम का हाल कैसा रहेगा?

UP Weather Today

यूपी का मौसम

यहां रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत और आस-पास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके साथ ही आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में भी IMD ने घने कोहरे के लिए चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

End of Feed