UP Metro Infrastructure: मेट्रो के मामले में यूपी ने बनाया रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा शहरों में ट्रेन दौड़ाने वाला नंबर-1 राज्‍य

UP Metro Infrastructure: उत्‍तर प्रदेश मेट्रो नेटवर्क के क्षेत्र में देश का नंबर वन राज्‍य बन गया है। राजधानी लखनऊ समेत नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर में ट्रेन का संचालन हो रहा है। इसके अलावा आगरा मेट्रो भी बनकर तैयार है।

UP Metro Infrastructure: 'साकार होते सपने...' उत्‍तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) का ये मूलमंत्र राज्‍य में सार्थक होता दिख रहा है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्‍व में यूपी विकास की नई इबारत लिख रहा है। यूपी की इस विकास यात्रा में अब एक अध्‍याय और जुड़ गया है। जिसके अंतर्गत उत्‍तर प्रदेश सर्वाधिक शहरों में मेट्रो संचालित करने वाला पहला राज्‍य बन गया है। राज्‍य में चल रहीं औद्योगिक इकाइयां और उभरते उद्योग इस बात के साक्षी हैं कि उत्‍तर प्रदेश अब विकसित और आत्‍मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर है। कानून व्‍यवस्‍था से लेकर यातायात व्‍यवस्‍था तक प्रत्‍येक क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। ट्रांसपोर्टेशन की बात करें तो प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए एयरपोर्ट, रोड कनेक्टिविटी के लिए एक्‍सप्रेस-वे और दैनिक आवाजाही के स्‍तर को सुधारने के लिए शहरों में मेट्रो नेटवर्क का जाल बिछाया गया है। इसी क्रम में यूपी ने मेट्रो कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अतुलनीय रिकॉर्ड बनाया है।

​UPMRC, UP Have Maximum Metro Cities, UP Metro Infrastructure, UP Metro, UP Metro Numbers, UP Metro Records, UP Metro Budget, How Many Metro Cities in UP, Agra Metro, Kanpur Metro, Noida Metro, Greater Noida Metro, Ghaziabad Metro, Lucknow Metro, यूपी मेट्रो, उत्‍तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, यूपीएमआरसी, आगरा मेट्रो, कानपुर मेट्रो, लखनऊ मेट्रो, नोएडा मेट्रो, ग्रेटर नोएडा मेट्रो, गाजियाबाद मेट्रो, योगी आदित्‍यनाथ, हिन्‍दी समाचार, टाइम्‍स नाउ नवभारत

मेट्रो संचालन में नंबर वन बना यूपी।

यूपी के इन शहरों में मेट्रो सेवा

वर्तमान में राजधानी लखनऊ के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, कानपुर में मेट्रो का सफलतापूर्वक संचालन हो रहा है। UPMRC आगरा मेट्रो व मेरठ मेट्रो का भी निर्माण कर रहा है। साथ ही वाराणसी मेट्रो , प्रयागराज मेट्रो , गोरखपुर मेट्रो और बरेली मेट्रो पर भी विचार चल रहा है। बता दें कि, नोएडा मेट्रो का संचालन यूपीएमआरसी के पास न होकर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) के पास है। ठीक इसी प्रकार, मेरठ मेट्रो और दिल्ली-मेरठ RRTS का संचालन भी UPMRC के पास न होकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के पास है।

End of Feed