यूपी में 27 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के कप्तान बदले, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश शासन ने 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। शाहजहांपुर, मऊ, एटा और फिरोजाबाद समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं।

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार, प्रदेश में 27 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के कप्तान (SP) बदल दिए गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को फील्ड से मुख्यालय और PAC में भेजा गया है। इस फेरबदल में एटा, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, मऊ और जालौन जैसे महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदला गया है। शासन की ओर से जारी सूची में प्रशिक्षु IPS से लेकर IG स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

UP ips transfer

उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

इन जिलों को मिले नए कप्तान

महानिरीक्षक प्रशिक्षण के पद पर कार्यरत चंद्र प्रकाश को अब आईजी सुरक्षा के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही शाहजहांपुर, एटा, महोबा, रामपुर, कौशांबी, चंदौली, अमरोहा, मऊ, जालौन, बहराइच, फिरोजाबाद, महराजगंज और हमीरपुर के एसपी-एसएसपी का भी तबादला किया गया है। तबादला सूची के अनुसार, इलामारन जी. को मऊ से हटाकर एटा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है। वहीं, राजेश द्विवेदी को शाहजहांपुर से सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ भेजा गया है। सौरभ दीक्षित को फिरोजाबाद से हटाकर शाहजहांपुर की कमान सौंपी गई है। आदित्य लांग्हे को चंदौली से फिरोजाबाद और अमित कुमार आनंद को अमरोहा से लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है।

End of Feed