UP Road Accident: गोंडा में घने कोहरे के कारण सड़क हादसे में तीन की मौत, दो अन्‍य लोग बुरी तरह हुए घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 30, 2023, 11:51 AM IST

UP Road Accident: उत्‍तर प्रदेश में लगातार कोहरे का कहर जारी है। ऐसे में वाहनसवारों को गाड़ी धीरे चलाने की सलाह दी जा रही है। लेकिन गोंडा में तीन लोग हादसे का शिकार हो गए। वहीं, मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल भी हो गए।

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में घने कोहरे के कारण एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया कि जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में कर्नलगंज-बेलसर-नवाबगंज (सीबीएन) मार्ग पर चकरौत के निकट शुक्रवार रात को घने कोहरे में एक अनियंत्रित निजी बस ने एक मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद और अधिक अनियंत्रित होकर बस ने फुटपाथ पर जा रहे एक अन्य व्यक्ति को रौंद दिया।

​up road accident, road accident in gonda, uttar pradesh road accident, road accident in up, up news, up latest news, up news today



मार्ग दुर्घटना। (सांकेतिक फोटो)

एसपी ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए।

End of Feed