UP में बिजली संकट पर CM योगी का बड़ा आदेश, शहरों को 24 घंटे बिजली देने का निर्देश; दो अधिकारी भी किए निलंबित

UP power Cut: उत्तर प्रदेश में बढ़ती बिजली कटौती और ऊर्जा संकट के बीच बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अधिशासी अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। UPPCL ने समीक्षा बैठक की।

UP power Cut: उत्तर प्रदेश में बढ़ती बिजली कटौती और ऊर्जा संकट के बीच बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ने लापरवाही और कामकाज में अनियमितताओं के आरोप में दो अधिशासी अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। विभाग का कहना है कि बिजली व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी और बिजली संकट को लेकर UPPCL ने समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों को गांवों में कम से कम 18 घंटे और शहरों में 24 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

UP power Cut

गाजियाबाद और मेरठ के अधिकारियों पर गिरी कार्रवाई की गाज (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली कटौती पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि लोगों को गर्मी में परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिन इलाकों में रात के समय बिजली का लोड ज्यादा बढ़ रहा है, वहां तुरंत जांच करने और खराब ट्रांसफार्मर व लाइनों को जल्द ठीक करने के आदेश भी दिए गए हैं।जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद (Ghaziabad power cut) में तैनात अधिशासी अभियंता राहुल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही उन्हें मेरठ मुख्यालय से संबद्ध करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। वहीं मेरठ में कार्यरत अधिशासी अभियंता योगेश कुमार पर भी विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।

End of Feed