'शिक्षा बर्बाद की, नदियों की सफाई का पैसा खा गए', BJP पर बरसे अखिलेश; मेक इन इंडिया से लैपटॉप तक पर खोली पोल

Akhilesh Yadav Attacks UP Govt: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

Akhilesh Yadav Attacks UP Govt: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा और परीक्षा की पूरी व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। भाजपा ने शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के बजाय उसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।

akhilesh yadav attacks up govt

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला

एएनआई के मुताबिक सपा प्रमुख ने युवाओं का पक्ष लेते हुए कहा कि नई पीढ़ी सकारात्मक और आधुनिक सोच वाली है। हमारी सरकार ने कभी युवाओं को लैपटॉप बांटे थे, लेकिन आज के मुख्यमंत्री नौजवानों के मोबाइल और लैपटॉप चलाने पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी सोच वाले लोगों को तरक्की पसंद नहीं आती।

End of Feed