Ballia News: महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान सब इंस्पेक्टर ट्रेन के आगे कूदा, मौत

बलिया में 28 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। आरोप है कि महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पुलिसकर्मी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक 28 वर्षीय पुलिस सब-इंस्पेक्टर की संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि दरोगा का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था और वह कथित तौर पर उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। पुलिस अधीक्षक इराज राजा के अनुसार, युवती पर दरोगा को ब्लैकमेल करने का भी आरोप है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

dead

सांकेतिक फोटो

रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पास में खड़ी थी बाइक

एसपी इराज राजा ने बताया कि शनिवार रात करीब 7 से 8 बजे के बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या कर ली है। यह जानकारी अगले स्टेशन पर रेलवे के लोको पायलट की ओर से दर्ज कराई गई एमआरओ रिपोर्ट में दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां रेलवे ट्रैक के पास एक बुलेट बाइक भी खड़ी मिली। पुलिस ने जांच के बाद मृतक की पहचान 28 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में की। वह संत कबीर नगर जिले का निवासी था और पिछले 11 महीनों से बलिया के चितबड़ागांव थाने में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था।

End of Feed