दिवाली-छठ पूजा से पहले यूपी पुलिस का बड़ा फैसला, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 17 नवंबर तक रद्द

यूपी में दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर 5 से 17 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की सभी तरह की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। डीजीपी ने प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों को इसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

UP Police Leaves Cancelled: उत्तर प्रदेश में आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने आदेश जारी कर प्रदेशभर के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 5 नवंबर से 17 नवंबर तक के लिए निरस्त कर दी हैं। यह निर्देश पूरे प्रदेश में लागू होगा।

UP Police

सांकेतिक फोटो

कब से कब तक रद्द रहेंगी छुट्टियां

डीजीपी कार्यालय की ओर से 4 नवंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि 5 नवंबर से लेकर 17 नवंबर 2026 के बीच किसी भी पुलिसकर्मी को सामान्य अवकाश नहीं मिलेगा। दीपावली और छठ महापर्व जैसे बड़े त्योहारों के दौरान राज्य में शांति व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा पुख्ता करने के लिए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में संबंधित अधिकारी जरूरत के अनुसार छुट्टी मंजूर कर सकेंगे।

End of Feed