Shahjahanpur News: पंखे से लटककर दारोगा ने लगाई फांसी, नहीं सुलझी आत्महत्या की गुत्थी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 24, 2023, 01:35 PM IST

यूपी के शाहजहांपुर में मृतक आश्रित कोटे से बने दारोगा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दारोगा ने खुदकुशी क्यों की है इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।

शाहजहांपुर: जिले में एक उपनिरीक्षक ने अपने सरकारी आवास पर फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने बताया कि थाना परौर में तैनात उपनिरीक्षक वरुण कुमार (35) ने गुरुवार की रात थाना परिसर में बने अपने सरकारी आवास में पंखे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।

Shahjahanpur News

मृतक दारोगा की फोटो

मृतक आश्रित कोटे से बना था दारोगा

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब वह ड्यूटी पर नहीं आए तब सहकर्मियों ने आवास पर जाकर देखा तो घटना का पता चला। उन्होंने बताया कि अविवाहित वरुण शामली के रहने वाले थे और वह मृतक आश्रित कोटे में 2021 में पुलिस सेवा में आये। एसपी ने बताया कि आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है। उनके अनुसार, वरुण के चाचा ने पूछताछ में कहा कि वरुण का किसी से कोई विवाद नहीं था। मीणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

End of Feed